सोशल मीडिया पर एक यूजर पर फूटा शिखर पहाड़िया का गुस्सा

हाल ही में सोशल मीडिया पर जाह्नवी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया पर टिप्पणी की गई थी। एक यूज़र ने शिखर को दलित बोल दिया। वहीं अब जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर यूजर को खूब खरी खोटी सुना दी।

Mar 18, 2025 - 16:20
 23
सोशल मीडिया पर एक यूजर पर फूटा शिखर पहाड़िया का गुस्सा
Shikhar Pahadi got angry at a user on social media

एक यूज़र ने शिखर पहाड़िया को कहा दलित 

बॉलीवुड अभिनेता जाह्नवी कपूर बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अपनी अदाकारी से लोगो का दिल जीता है। वहीं, दूसरी तरफ एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। जानकारी के मुताबिक जाह्नवी कपूर, शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। दोनों अक्सर साथ में दिखाई देता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर जाह्नवी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया पर टिप्पणी की गई थी। एक यूज़र ने शिखर को दलित बोल दिया। वहीं अब जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर यूजर को खूब खरी खोटी सुना दी। शिखर पहाड़िया के पोस्ट शेयर करते ही यह पोस्ट खूब वायरल हो रही है। 

शिखर का ट्रोल पर फूटा गुस्सा-

शिखर पहाड़िया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें एक यूजर ने लिखा था, "लेकिन तू तो दलित है," और इसके साथ एक हंसने वाला इमोजी भी जोड़ा था। इस पर शिखर ने कड़ा जवाब देते हुए लिखा, "यह बेहद दुखद है कि 2025 में भी कुछ लोग इतनी संकीर्ण और पिछड़ी मानसिकता रखते हैं।"

भारत की विविधता पर जोर देते हुए उन्होंने आगे कहा, "दिवाली रोशनी, प्रगति और एकता का पर्व है—ऐसे मूल्य जो शायद आपकी छोटी सोच से परे हैं। भारत की असली ताकत हमेशा इसकी विविध संस्कृति में रही है, जिसे आप समझने में असमर्थ हैं।"

इसके अलावा, शिखर ने सुझाव दिया कि "अज्ञानता फैलाने के बजाय, आपको खुद को शिक्षित करने पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि इस समय वास्तव में 'अछूत' कोई चीज है, तो वह आपकी सोच का स्तर है।"

लंबे समय से कर रहे डेट-

गौरतलब है कि शिखर पहाड़िया और जाह्नवी कपूर लंबे समय से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में हैं। वे अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ खूबसूरत तस्वीरें साझा करते हैं और कई कार्यक्रमों में भी साथ नजर आते हैं।