शिवराज का दिया गया नाम सीएम राइज स्कूल अब कहलाएंगे सांदीपनी स्कूल, सीएम मोहन यादव ने किया ऐलान 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए घोषणा की है कि अब राज्य के सभी सीएम राइज स्कूलों का नाम बदलकर संदीपनी स्कूल रखा जाएगा।

Apr 1, 2025 - 15:03
 10
शिवराज का दिया गया नाम सीएम राइज स्कूल अब कहलाएंगे सांदीपनी स्कूल, सीएम मोहन यादव ने किया ऐलान 
Shivraj's name CM Rise School will now be called Sandipani School CM Mohan Yadav announced

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए घोषणा की है कि अब राज्य के सभी सीएम राइज स्कूलों का नाम बदलकर संदीपनी स्कूल रखा जाएगा। उन्होंने भोपाल में 'स्कूल चलो अभियान' के तहत आयोजित सभा में इस निर्णय को ऐतिहासिक बताया और कहा कि यह नामकरण प्राचीन भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 'सीएम राइज स्कूल' नाम अंग्रेजी शासनकाल जैसा लगता था, इसलिए इसे सांदीपनी ऋषि के नाम पर रखा गया है।

आज, 1 अप्रैल से 'स्कूल चलो अभियान' की शुरुआत हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव भोपाल के शासकीय नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अरेरा कॉलोनी में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि यह अभियान हजारों साल पहले भगवान श्रीकृष्ण के समय भी संचालित किया गया था।

स्कूल छोड़ने वालों को 4 अप्रैल से दोबारा मिलेगा प्रवेश

मुख्यमंत्री ने सरकारी स्कूलों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वहां पढ़ाई से छात्रों की प्रतिभा पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता, बल्कि वे उज्ज्वल भविष्य बना सकते हैं। उन्होंने शिक्षकों के समन्वय के लिए एक विशेष पोर्टल शुरू करने की भी घोषणा की, जिससे शिक्षा प्रणाली को और अधिक व्यवस्थित किया जा सकेगा। साथ ही, उन्होंने बताया कि जो छात्र किसी कारणवश स्कूल छोड़ चुके हैं, उन्हें 4 अप्रैल से विशेष अभियान के तहत दोबारा प्रवेश दिलाया जाएगा।

औद्योगिक विकास पर जोर

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में औद्योगिक वातावरण को मजबूत करने के लिए किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि संभल संभाग के केंद्र पर इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया गया था। उन्होंने कहा कि पहले औद्योगिक क्षेत्र में मध्य प्रदेश की स्थिति कमजोर थी, लेकिन अब यह तेजी से प्रगति कर रहा है।