शादी के बंधन में बंधे सिंगर अरमान मालिक
बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर अरमान मलिक ने नए साल के दूसरे दिन ही अपने चाहने वालों को एक गुड न्यूज दी है। अरमान मलिक शादी के बंधन में बंध गए हैं और इंस्टाग्राम पर इसका आधिकारिक ऐलान भी कर दिया है।

बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर अरमान मलिक ने नए साल के दूसरे दिन ही अपने चाहने वालों को एक गुड न्यूज दी है। अरमान मलिक शादी के बंधन में बंध गए हैं और इंस्टाग्राम पर इसका आधिकारिक ऐलान भी कर दिया है। अरमान ने अपनी गर्लफ्रेंड और फियानसे आशना श्रॉफ को अपने जीवन का हमसफर चुना।
सोशल मीडिया पर सजा की तस्वीर-
View this post on Instagram
गुरुवार को अरमान मलिक और आशना ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें पोस्ट करते हुए खुशखबरी साझा की। हिंदी में लिखे कैप्शन में लिखा था, तू ही मेरा घर है। इन तस्वीरों को देखकर जाहिर हो रहा है कि हिंदू रीति-रिवाजों के साथ ही क्रिश्चियन स्टाइल वेडिंग को भी तवज्जो दी गई है। इस शादी के लिए दोनों ने दिन का वक्त चुना। ओपन गार्डन में शादी की तकरीब रखी गई, जहां वरमाला के बाद दोनों ने फेरे नहीं लिए बल्कि, क्रिश्चियन और इस्लामी स्टाइल में एक दूसरे को लाइफ पार्टनर के रूप में स्वीकार किया। दोनों ही माइक लिए एक दूसरे को पति-पत्नी के तौर पर चुनते नजर आए। अरमान मलिक और आशना श्रॉफ दोनों एक दूसरे की बाहों में खिलखिलाकर हंसते दिखे। एक तस्वीर में अरमान मलिक ने आशना श्रॉफ को वरमाला पहनाते हुए उत्साह जाहिर किया। दोनों ही इस मौके लिए ऑरेंज लिबास में सजे नजर आए। आशना ने डार्क ऑरेंज रंग का लहंगा पहना, जबकि अरमान मलिक लाइट ऑरेंज रंग की शेरवानी में बहुत स्टाइलिश नजर आए।
आशना को किया था प्रपोज-
परिवार की मौजूदगी और करीबी दोस्तों के बीच दोनों ने शादी की। अरमान मलिक ने अगस्त 2023 में आशना श्रॉफ को प्रपोज किया था। बाद में उन्होंने अपनी प्रेमिका के लिए कसम से - द प्रपोजल नामक एक म्यूजिक वीडियो भी जारी किया। लगभग दो महीने बाद इस जोड़े ने औपचारिक समारोह में आधिकारिक तौर पर सगाई कर ली थी। इसके बाद से ही दोनों साथ। दोनों साथ में छुट्टियां भी बिताते हैं और काफी वक्त से लिव इन में भी रह रहे हैं। अरमान मलिक फेमस सिंगर अन्नू मलिक के भतीजे हैं, वहीं आशना श्रॉफ एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं।