मुंबई की सड़कों पर गर्लफ्रेंड संग घूमे सिंगर क्रिस मार्टिन
'कोल्डप्ले' के सिंगर क्रिस मार्टिन इन दिनों अपने मुंबई कॉन्सर्ट के कारण भारतीय फैन्स के दिलों में खास जगह बना रहे हैं। इस इवेंट से पहले, क्रिस अपनी गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री डकोटा जॉनसन के साथ मुंबई की सड़कों पर सैर करते हुए नजर आए। दिलचस्प बात यह रही कि ये दोनों हाथों में हाथ डालकर घूम रहे थे, और शायद ही किसी ने उन्हें पहचान पाया हो।

जिस 'कोल्डप्ले' बैंड के लिए इस वक्त मुंबई में हर कोई दीवाना हो रहा है, उसी के लीड सिंगर वहां पब्लिक के बीच बिना किसी परेशानी के घूमते हुए नजर आए। कई लोग उन्हें बस एक विदेशी जोड़ी समझकर अनजान रहे और उन्होंने पहचाना भी नहीं। हालांकि, कुछ की नजरें जरूर थमीं, लेकिन इसके बावजूद दोनों हाथों में हाथ डाले आराम से कभी बस स्टॉप पर भीड़ के बीच खड़े हुए तो कभी इधर-उधर घूमते दिखाई दिए।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें क्रिस मार्टिन अपनी कार की तलाश करते नजर आ रहे हैं। इससे पहले, 20 जनवरी को क्रिस मार्टिन और डकोटा जॉनसन मुंबई के मंदिरों में दर्शन करने भी पहुंचे थे।
क्रिस मार्टिन और डकोटा जॉनसन ने शुक्रवार को कोल्डप्ले के नवी मुंबई परफॉर्मेंस से पहले भगवान शिव के बाबुलनाथ मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान, डकोटा कैजुअल ब्रंच डेट पर बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस समय, मुंबई में क्रिस मार्टिन का जादू लोगों के दिल और दिमाग पर पूरी तरह छाया हुआ है।