तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सोढ़ी ने खाना-पीना किया बंद

हाल ही में तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अभिनेता गुरुचरण सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Jan 10, 2025 - 17:04
 7
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सोढ़ी ने खाना-पीना किया बंद
Sodhi of Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah stopped eating and drinking

सांसारिक जीवन त्यागने और संन्यास लेने पर भी विचार

हाल ही में तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अभिनेता गुरुचरण सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उनकी दोस्त भक्ति सोनी ने उनके स्वास्थ्य पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अभिनेता ने खाना-पीना पूरी तरह से बंद कर दिया है और अब वह अपने परिवार से भी संपर्क नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि उन्होंने अपने फोन भी बंद कर दिए हैं। भक्ति सोनी ने यह भी खुलासा किया कि गुरुचरण सिंह संन्यास लेने का विचार कर रहे थे। गुरुचरण की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

जानकारी के मुताबिक भक्ति सोनी ने बताया कि उनका स्वास्थ्य बिगड़ता जा रहा था और उन्हें दो बार अस्पताल में भर्ती किया गया था। हाल ही में उनकी हालत और बिगड़ने के बाद उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। भक्ति ने कहा कि गुरुचरण सिंह पिछले 19 दिनों से बिना भोजन और पानी के थे, जिससे उनकी स्थिति और गंभीर हो गई। उन्हें होश नहीं था और अस्पताल में भर्ती होने के बाद, उन्होंने काम तलाशने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। वह निराश महसूस कर रहे थे और सांसारिक जीवन त्यागकर संन्यास लेने के बारे में सोच रहे थे। इसके अलावा, भक्ति ने बताया कि गुरुचरण सिंह पर 1.2 करोड़ रुपये का कर्ज था, और वह पारिवारिक समस्याओं से भी जूझ रहे थे, जिससे उनकी मानसिक स्थिति पर असर पड़ा। उनके पिता के पास 55 करोड़ रुपये की संपत्ति है, लेकिन किरायेदारों के घर खाली न करने के कारण विवाद जारी है। यदि यह समस्या हल हो जाती है, तो वह अपनी कर्ज चुका सकते हैं। कुछ समय पहले, गुरुचरण सिंह ने अस्पताल से एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपनी खराब स्वास्थ्य स्थिति के बारे में बताया था, हालांकि वह अस्पताल में भर्ती होने के कारण का खुलासा नहीं कर पाए थे।