राष्ट्रपति को पुअर लेडी बोलकर फंसी सोनिया गांधी
संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की एक टिप्पणी अब विवाद का कारण बन गई है। पत्रकारों के सवालों के जवाब में सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति मुर्मू को पुअर लेडी (बेचारी महिला) कह दिया, जिस पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

- बीजेपी नाराज, जताई आपत्ति
- अपमानजनक टिप्पणी बताया
संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की एक टिप्पणी अब विवाद का कारण बन गई है। पत्रकारों के सवालों के जवाब में सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति मुर्मू को पुअर लेडी (बेचारी महिला) कह दिया, जिस पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी ने इसे अपमानजनक टिप्पणी करार देते हुए गांधी परिवार पर हमला किया। उनका कहना है कि कांग्रेस की सामंती मानसिकता यह स्वीकार नहीं कर पा रही है कि एक आदिवासी महिला देश की राष्ट्रपति बनी हैं।
ऐसी टिप्पणी नहीं करना चाहिए:भाजपा
बीजेपी नेताओं ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी जैसे नेताओं को इस तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए, खासकर राष्ट्रपति के बारे में। बीजेपी सांसद सुकांत मजूमदार ने इसे अपमानजनक बताया और कहा कि कांग्रेस यह स्वीकार नहीं कर पा रही है कि द्रौपदी मुर्मू जैसे आदिवासी परिवार से आने वाली महिला अब देश की सर्वोच्च पद पर हैं। वहीं, संबित पात्रा ने इसे दुखद बताते हुए कहा कि राष्ट्रपति का भाषण बहुत महत्वपूर्ण था और कांग्रेस द्वारा की गई टिप्पणी उचित नहीं थी।
सरकार ने पूरा किया गरीब का सपना:राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपने अभिभाषण में केंद्र सरकार की योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार मध्यम वर्ग को अपने घर का सपना पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है, और ग्रामीण इलाकों में गरीबों को आवासीय भूमि का अधिकार देने की दिशा में कदम उठा रही है। इसके अलावा, उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के विस्तार की घोषणा की, जिसमें तीन करोड़ अतिरिक्त परिवारों को घर देने का निर्णय लिया गया है, इसके लिए 5.36 लाख करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।