बागपत में मंच टूटा, 7 श्रद्धालुओं की मौत, 75 से ज्यादा घायल 

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले म भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व के दौरान लकड़ी से बना मंच ढह गया। यह हादसा बड़ौत शहर कोतवाली इलाके के गांधी रोड पर हुआ।

Jan 28, 2025 - 16:59
 7
बागपत में मंच टूटा, 7 श्रद्धालुओं की मौत, 75 से ज्यादा घायल 
Stage collapsed in Baghpat, 7 devotees died, more than 75 injured

भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व के दौरान हादसा

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले म भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व के दौरान लकड़ी से बना मंच ढह गया। यह हादसा बड़ौत शहर कोतवाली इलाके के गांधी रोड पर हुआ। श्री दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के मैदान पर बनाए गए कार्यक्रम का मंच टूट गया। नीचे दबने से सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 75 से अधिक घायल हैं। 

मंच पर ज्यादा थी श्रद्धालुओं की संख्या-

निर्वाण महोत्सव के तहत यहां धार्मिक कार्यक्रम में 65 फीट ऊंचा मंच बनाया गया। मंच पर श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने से इसकी सीढ़ियां टूट गई। बताया जा रहा है कि जैन कॉलेज परिसर में स्थापित मानस्तम्भ में विराजमान प्रतिमा जी का अभिषेक करने के लिए लगाई गई अस्थायी सीढ़ियां गिर गई हैं। इससे श्रद्धालु नीचे दब गए और भगदड़ मच गई। 

25 सालों से हो रहा आयोजन-

जानकारी अनुसार, आयोजन करीब 25 वर्षों से प्रतिवर्ष होता है। जहां आयोजन हो रहा था वहां तभी भराव हुआ था। मिट्टी में नमी थी। आयोजन स्थल पर बनाए गए मंच पर श्रद्धालु अधिक संख्या में चढ़ने से बल्लियों का बैलेंस बिगड़ गया और रस्सियां टूट गई। 

घायलों में पुलिसकर्मी भी शामिल-

हादसा होते ही ऊंचाई पर बना मंच भरभराकर नीचे गिर पड़ा और 15 पुलिस कर्मी और 75 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। इनको अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें अभी तक सात की मौत हो चुकी है और कई की हालत गंभीर है। वहीं मृतकों के पोस्टमार्टम नहीं कराने को लेकर मौके पर मौजूद लोगों ने हंगामा कर दिया। मौके पर अधिकारी मौजूद हैं।

सीएम ने जताया शोक-

सीएम योगी ने घटना पर शोक जताते हुए कहा कि जनपद बागपत में दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई जनहानि अत्यंत दुखद हैं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को राहत कार्यों को तेजी से संचालित करने व घायलों को समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। वहीं जयंत चौधरी ने दुख जताते हुए लिखा कि बागपत जिला अंतर्गत बड़ौत में जैन निर्वाण मोहत्सव के दौरान हुई घटना अंत्यंत दुखद है। इस घटना में हताहत श्रद्धालुओं के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।