स्टार एथलीट नीरज चौपड़ा शादी के बंधन में बंधे

भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा शादी के पवित्र बंधन में बंध गए हैं। नीरज ने रविवार रात सोशल मीडिया पर अपनी शादी की खबर दी और पत्नी के साथ एक फोटो साझा की।

Jan 20, 2025 - 13:55
 9
स्टार एथलीट नीरज चौपड़ा शादी के बंधन में बंधे
Star athlete Neeraj Chopra tied the knot


भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा शादी के पवित्र बंधन में बंध गए हैं। नीरज ने रविवार रात सोशल मीडिया पर अपनी शादी की खबर दी और पत्नी के साथ एक फोटो साझा की। इस समारोह में उनके करीबी मित्रों और रिश्तेदारों ने भाग लिया। नीरज की शादी को लेकर काफी समय से अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अब यह पूरी तरह से सच साबित हो गई है।

नीरज चोपड़ा ने शादी की तस्वीरें एक्स पर पोस्ट कीं और कैप्शन में लिखा, "अपने परिवार के साथ जीवन के नए अध्याय की शुरुआत की।" नीरज की शादी में केवल उनके करीबी लोग ही शामिल हुए थे। उन्होंने अपनी पत्नी का नाम भी कैप्शन में बताया, जिनका नाम हिमानी है। हालांकि, हिमानी के पेशे के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।

नीरज की शादी को लेकर चल रहीं थीं चर्चाएं 

नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए जेवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया था। उनकी यह जीत विशेष रूप से महत्वपूर्ण रही थी। इसके बाद, नीरज की शादी को लेकर काफी चर्चा होने लगी थी। कई इंटरव्यूज में उनसे इस विषय पर सवाल किए गए थे, लेकिन उन्होंने इस पर कभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। नीरज ने कभी भी अपनी होने वाली पत्नी के बारे में खुलासा नहीं किया और अब चुपचाप शादी के बंधन में बंध गए हैं।

देश के लिए कई बार जीता मेडल 

नीरज चोपड़ा ने भारत के लिए जेवलिन थ्रो में कई महत्वपूर्ण मेडल जीते हैं। उन्होंने पेरिस ओलंपिक 2024 में सिल्वर मेडल हासिल किया, जबकि टोक्यो ओलंपिक 2020 में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया। इसके अलावा, नीरज ने एशियन गेम्स 2023 में भी गोल्ड जीता। वे वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 और कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में भी गोल्ड मेडल विजेता रहे हैं।

अब, नीरज ने अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ की है।