पहलवान सागर धनखड़ हत्या मामले में सुशील कुमार को मिली जमानत

ओलंपिक मेडल विजेता पहलवान सुशील कुमार को सागर धनखड़ की हत्या के आरोप में जेल से जमानत मिल गई है।

Mar 4, 2025 - 14:09
 8
पहलवान सागर धनखड़ हत्या मामले में सुशील कुमार को मिली जमानत
Sushil Kumar gets bail in wrestler Sagar Dhankhar murder case
  • जून 2021 में हुए थे गिरफ्तार,
  • 2023 में करवाई थी घुटने की सर्जरी 

ओलंपिक मेडल विजेता पहलवान सुशील कुमार को सागर धनखड़ की हत्या के आरोप में जेल से जमानत मिल गई है। सुशील कुमार को जून 2021 में गिरफ्तार किया गया था, और अब दिल्ली हाईकोर्ट से उन्हें नियमित जमानत मिल गई है। इससे पहले, 2023 में घुटने की सर्जरी के लिए उन्हें 7 दिन की अंतरिम जमानत दी गई थी।

सुशील कुमार पर लगे थे यह आरोप-

सुशील कुमार पर दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में सागर धनखड़ और उनके दो दोस्तों पर जानलेवा हमला करने का आरोप है, जिसमें सागर की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद, सुशील कुमार को गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक, सुशील ने आदेश दिया था कि सागर को बुरी तरह पीटा जाए और उसे जिंदा नहीं छोड़ा जाए। सुशील के बॉडीगार्ड अनिल धीमान ने यह कबूल किया कि उन्होंने सागर और जयभगवान को लाठी, डंडे, हॉकी स्टिक और बेसबॉल बैट से पीटा, क्योंकि सुशील ने ऐसा करने के लिए कहा था।

4 मई 2021 को हुई थी घटना-

यह घटना 4 मई 2021 को दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में हुई, जहां सागर धनखड़ की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने सुशील कुमार और उसके साथियों को गिरफ्तार किया। 12 अक्टूबर 2022 को दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने सुशील कुमार और 17 अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या के आरोप तय किए थे।