लॉस एंजेलिस में आयोजित होने वाला ऑस्कर हो सकता है रद्द

हाल ही में लॉस एंजेलिस में आग का रौद्र रूप के चलते कई जानें गई और कइयों के घर तबाह हो गई गए। ऐसे यह खबर आ रही है कि इस हादसे के चलते 96 सालों में पहली बार यह ऑस्कर को रद्द किया जा सकता है। हालांकि इसकी अभी भो अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 

Jan 15, 2025 - 16:08
 16
लॉस एंजेलिस में आयोजित होने वाला ऑस्कर हो सकता है रद्द
The Oscars to be held in Los Angeles may be canceled

हाल ही में लॉस एंजेलिस में आग का रौद्र रूप के चलते कई जानें गई और कइयों के घर तबाह हो गई गए। ऐसे यह खबर आ रही है कि इस हादसे के चलते 96 सालों में पहली बार यह ऑस्कर को रद्द किया जा सकता है। हालांकि इसकी अभी भो अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 

अकादमी कर रही पोस्टपॉन्ड करने पर विचार-

3 मार्च को होने वाली इस ग्लैमरस रात के लिए हॉलीवुड में तैयारी चल रही थी, लेकिन आग ने सब कुछ तबाह कर दिया है। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से ऑस्कर के रद्द होने की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन यह पहली बार हो सकता है कि यह कार्यक्रम रद्द किया जाए। इससे पहले एक बार इस अवॉर्ड को स्थगित किया गया था, और अब अकादमी इसे फिर से पोस्टपॉन्ड करने पर विचार कर रही है।

कई हॉलीवुड सितारों के घर तबाह-

लॉस एंजेलिस की इस भयानक आग ने कई हॉलीवुड सितारों के घरों को भी नुकसान पहुँचाया है। वर्तमान संकट के कारण नामांकन प्रक्रिया पहले ही प्रभावित हो चुकी थी, जिसे 17 जनवरी से बढ़ाकर 19 जनवरी कर दिया गया। मतदान की अवधि भी बढ़ा दी गई। जानकारी के अनुसार, बोर्ड की मुख्य चिंता यह है कि वे जश्न न मनाएं जबकि शहर के लोग भयानक नुकसान से जूझ रहे हैं।  हालाँकि आग अगले सप्ताह तक बुझ सकती है, लेकिन शहर पर इसके असर का दर्द लंबे समय तक रहेगा। इस आग में अब तक 24 लोगों की जान जा चुकी है, और मरने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना है। 200,000 से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं, जबकि 88,000 लोग अभी भी निकासी आदेश के तहत हैं।