झूठ बोलने वाले नेता भाजपा के हैं...गूगल में सर्च कर देखो

आगामी 27 जनवरी को मध्यप्रदेश के महू में बाबा साहब की जन्मस्थली पर प्रदेश कांग्रेस जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली का आयोजन करेगी।

Jan 22, 2025 - 16:28
 9
झूठ बोलने वाले नेता भाजपा के हैं...गूगल में सर्च कर देखो
The leaders who lie are from BJP...search them on Google
  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा पर जमकर किया प्रहार,
  •  आरोपों की लगाई झड़ी

द त्रिकाल डेस्क, जबलपुर। आगामी 27 जनवरी को मध्यप्रदेश के महू में बाबा साहब की जन्मस्थली पर प्रदेश कांग्रेस जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली का आयोजन करेगी। इस रैली में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। इस रैली की जानकारी देने मप्र कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव का बुधवार सुबह 8:30 बजे जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर आगमन हुआ।

सर्किट हाउस पहुंचे कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने महू की रैली की जानकारी साझा करने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस बाद मीडिया से बातचीत के दौरान प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि विपक्ष को मजबूत बनाने के लिये भाजपा से सवाल-जवाब कीजिये। पटवारी ने कहा कि मैं नहीं कहा रहा गूगल में सर्च कर लो झूठ बोलने वाले नेताओं में भाजपा के नेताओं की लिस्ट खुल जाती है। सब के नाम देख लो। 

कर्ज लेने वाले सीएम हैं मोहन-

प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बताया कि प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव कर्ज लेने वाले मुख्यमंत्री है। उन्होंने कहा कि 5 हजार करोड़ से कम का कर्ज न लें तो उन्हें नींद ही नहीं आती है और ये कर्ज एक सप्ताह में लिया जाता है। अगर दूसरा सप्ताह शुरू हो जाए और कर्ज न लें तो सर्दी-खांसी शुरू हो जाती है। 

एक नेता और एक विधानसभा-

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बताया कि 27 जनवरी को महू से संविधान रैली की शुरूआत होगी। जो पूरे साल एमपी में चलेगी। इस रैली के लिए हर विधानसभा में एक सीनियर नेता को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बूध और ग्राम पंचायत स्तर तक के कांग्रेस कार्यकर्ता इस रैली में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 2025 तक चलेगा। इसमें कांग्रेस जनता को भाजपा के भ्रष्टाचार और कुशासन से अवगत कराएगी। 

सौरभ शर्मा की लाल डायरी कहां है-

भाजपा सरकार से सौरभ शर्मा और इसकी कथित लाल डायरी पर सवाल उठाते हुए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि इससे पहले कभी सुना था कि रिश्वत में सोने के बिस्किट मिलते थे, सौरभ शर्मा एक माह से कहां गायब है, ये पता क्यों नहीं चल पा रहा। देश की तीन एजेंसियां पता लगा रहीं हैं कि सौरभ शर्मा कहां है और उसकी लाल डायरी कहां है। प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि उस लाल डायरी में किन 40 नेताओं के नाम हैं। बीते 6 माह में सौरभ शर्मा ने 2 हजार करोड़ रुपए किसको दिए हैं, सरकार इसका पता लगाए। 

बाबा साहब का अपमान ही भाजपा की सियासत-

प्रदेशाध्यक्ष ने भाजपा शासनकाल में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और अराजकता का आरोपी लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश मं ऐसा कोई भी दफ्तर नहीं है, जहां पर बिना पैसे के काम हो रहा हो। प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि एआई के जरिए बाबा साहब की फोटो को बदला गया। केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने बाबा साहब का अपमान किया। उन्होंने इसे भाजपा की सोची-समझी साजिश बताया और कहा कि कांग्रेस ऐसी विचारधारा के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है।

Matloob Ansari मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर से ताल्लुक, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से पत्रकारिता की डिग्री बीजेसी (बैचलर ऑफ जर्नलिज्म) के बाद स्थानीय दैनिक अखबारों के साथ करियर की शुरुआत की। कई रीजनल, लोकल न्यूज चैनलों के बाद जागरण ग्रुप के नईदुनिया जबलपुर पहुंचे। इसके बाद अग्निबाण जबलपुर में बतौर समाचार सम्पादक कार्य किया। वर्तमान में द त्रिकाल डिजीटल मीडिया में बतौर समाचार सम्पादक सेवाएं जारी हैं।