अहिंसा परमो धर्म का गूंजा नारा, महावीर जयंती पर जगह-जगह हुए आयोजन

जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्मोत्सव जबलपुर में पूरी भव्यता के साथ मनाया गया।

Apr 10, 2025 - 15:13
 16
अहिंसा परमो धर्म का गूंजा नारा, महावीर जयंती पर जगह-जगह हुए आयोजन
The slogan of Ahimsa Param Dharma resounded, events were organized at many places on Mahavir Jayanti

जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्मोत्सव जबलपुर में पूरी भव्यता के साथ मनाया गया। भगवान महावीर स्वामी के 2624 वें जन्म कल्याणक महोत्सव के मौके पर शहर के अलग-अलग इलाकों से शोभायात्राएं निकाली गई जिसमें जैन धर्मावलंबियों ने पूरे उल्लास के साथ हिस्सा लिया और अहिंसा परमो धर्म का संदेश दिया। जन्म कल्याणक महोत्सव का मुख्य आयोजन शहर के बड़ा फुहारा इलाके में आयोजित किया गया इसके अलावा शहर के अलग-अलग इलाकों में स्थित जैन मंदिरों में भी अनेक अनुष्ठान और आयोजन संपन्न किए गए।

भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव में समाज के महिला पुरुषों और बच्चों ने श्रद्धा भाव के साथ हिस्सा लेते हुए भगवान महावीर स्वामी के द्वारा दिए गए जियो और जीने दो के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस मौके पर जैन समाज से जुड़े लोगों ने एक दूसरे को भगवान महावीर स्वामी के जन्म महोत्सव की शुभकामनाएं दी।