छत तोड़ते समय गिरा मजदूर दो टुकड़ा हुआ

मध्य प्रदेश के जबलपुर के गोराबाजार थाना क्षेत्र में शुक्रवार 24 जनवरी की सुबह एक हादसे में मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। तिलहरी में पापुलर ब्रेड की फैक्ट्री है। यहां पर कुछ मजदूर फैक्ट्री का पुराना निर्माण तोड़ रहे थे।

Jan 24, 2025 - 17:00
 22
छत तोड़ते समय गिरा मजदूर दो टुकड़ा हुआ
The worker who fell while breaking the roof broke into two pieces

जबलपुर की तिलहरी पापुलर ब्रेड फैक्ट्री में हादसा

मध्य प्रदेश के जबलपुर के गोराबाजार थाना क्षेत्र में शुक्रवार 24 जनवरी की सुबह एक हादसे में मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। तिलहरी में पापुलर ब्रेड की फैक्ट्री है। यहां पर कुछ मजदूर फैक्ट्री का पुराना निर्माण तोड़ रहे थे। सुबह करीब 10.30 बजे लेंटर की तुड़ाई करते-करते मंडला निवासी भूरेलाल विश्वकर्मा लेंटर के साथ ही नीचे गिर गया। इस दौरान किसी धारदार सामग्री के संपर्क में आकर मजदूर के शरीर के दो टुकड़े हो गए, मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मजदूर के शरीर को दो हिस्सों में बंटा देख वहां के अन्य मजदूरों के होश उड़ गए और उनमें से कुछ तत्काल काम छोड़कर वहां से चले गए।

फैक्ट्री ने नहीं दी पुलिस को सूचना-

क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद भी फैक्ट्री की ओर से पुलिस को सूचना नहीं दी गई। आसपास के कुछ लोगों ने अंदर जाने का प्रयास किया, तो फैक्ट्री वालों उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। फैक्ट्री वालों ने इस घटना छिपाने के प्रयास किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। घटना के वक्त वहां मौजूद मजदूरों व संचालकों से भी पूछताछ की जा रही है।

Matloob Ansari मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर से ताल्लुक, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से पत्रकारिता की डिग्री बीजेसी (बैचलर ऑफ जर्नलिज्म) के बाद स्थानीय दैनिक अखबारों के साथ करियर की शुरुआत की। कई रीजनल, लोकल न्यूज चैनलों के बाद जागरण ग्रुप के नईदुनिया जबलपुर पहुंचे। इसके बाद अग्निबाण जबलपुर में बतौर समाचार सम्पादक कार्य किया। वर्तमान में द त्रिकाल डिजीटल मीडिया में बतौर समाचार सम्पादक सेवाएं जारी हैं।