स्कूल-अस्पतालों की मनमानी पर लगे रोक
निजी अस्पतालों में लाइफ ट्रीटमेंट क्या होना चाहिए। और अस्पतालों की मनमानी एवं बेजा फीस वसूली पर भी रोक लगनी चाहिए।

मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में जबलपुर के विधायक अभिलाष उठाए जनहित से जुड़े मुद्दे
द त्रिकाल डेस्क, जबलपुर। निजी अस्पतालों में लाइफ ट्रीटमेंट क्या होना चाहिए। और अस्पतालों की मनमानी एवं बेजा फीस वसूली पर भी रोक लगनी चाहिए। जनता से जुड़े इस तरह के तमाम मुद्दे जबलपुरी की उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक अभिलाष पांडे ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में उठाएं।
इस संबंध में जबलपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता में विधायक अभिलाष पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि कैंसर से पीड़ित हो या दुर्घटना में घायल सर की चोट वाले मरीज, कई मामलों में बेवजह जांचों के कारण घरवालों पर आर्थिक भार पड़ता है। लिहाजा प्रत्येक निजी अस्पताल के लिए ऐसे मामलों में लाइव ट्रीटमेंट तय होना चाहिए। उन्होंने इस सत्र के दौरान किसान, युवा, स्वास्थ्य सेवाएं पर्यावरण, मीडिया और शासन, डिजिटल अरेस्ट साइबर क्राइम, निजी स्कूलों की मनमानी व फीस वृद्धि फायर सेफ्टी जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी।
कई समस्याओं का जिक्र-
विधायक ने बताया कि पराली जलाने के विकल्प, कृषि हेतु नवीन तकनीक व समय से प्रमाणित बीज उपलब्ध हो जाए तो किसानों को अपनी आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। नशे की समस्या से लड़ने के लिए शासन द्वारा व्यापक रूप से जागरूकता अभियान चलाए जाने की मांग भी उन्होंने राखी। युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने पर सरकार का ध्यान आकर्षित कराया। इसके साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण और बढ़ने पर जोर भी दिया। उन्होंने बताया कि डिजिटल अरेस्ट वी साइबर क्राइम की तमाम घटनाएं बढ़ रही हैं इसके लिए कानून में आवश्यक संशोधन किया जाना चाहिए।