यूपी के कांग्रेस सांसद पर दुष्कर्म का आरोप
यूपी के सीतापुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने कांग्रेस सांसद राकेश राठौर के खिलाफ रेप का आरोप लगाया है।

शादी और राजनैतिक करियर बनाने का झांसा देकर 4 साल तक किया शोषण
यूपी के सीतापुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने कांग्रेस सांसद राकेश राठौर के खिलाफ रेप का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर सांसद के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ है।
महिला के लगाए आरोप-
महिला ने आरोप लगाए हैं कि उसे चार साल तक झांसा देकर शारीरिक शोषण किया गया। शादी का और राजनैतिक करियर बनाने का झांसा देकर उसके साथ ये गलत काम हुआ है। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलास की जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया है। यह मामला शहर कोतवाली इलाके का है।
पीड़िता को मिली सुरक्षा-
सीतापुर एसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया कि सीतापुर में एक पीड़िता द्वारा पुलिस के सामने उपस्थित होकर ये शिकायत दी गई है कि कांग्रेस के लोकसभा सांसद राकेश राठौर ने 4 साल तक महिला का रेप किया है। ये रेप शादी और राजनैतिक करियर बनाने का झांसा देकर किया गया है। पीड़िता ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और रिकॉर्डिंग्स उपलब्ध करवाई हैं। महिला ने ये भी बताया है कि उसे आरोपी द्वारा लगातार धमकियां मिल रही हैं। पीड़िता तथा आरोपी सजातीय हैं। थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सबूत जुटा रही है। पीड़िता का मेडिकल और बयान दर्ज करा दिया गया है। पीड़िता द्वारा अपने बयान में घटना की पुष्टि की गई है। पुलिस द्वारा पीड़िता को सुरक्षा भी प्रदान की गई है।
सियासी गलियारों में उथल-पुथल-
मामले के सामने आने के बाद सियासी गलियारों में उथल पुथल शुरू हो गई है। विरोधी पार्टियां इस मामले को लेकर बयानबाजी कर सकती हैं। हालांकि खबर लिखने तक कांग्रेस सांसद की तरफ से सफाई में कुछ भी नहीं कहा गया है। सभी को अब कांग्रेस सांसद के वर्जन का इंतजार है कि वह अपने बचाव में क्या कहते हैं और इस मुश्किल से कैसे बाहर निकलते हैं।