केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने बैठक आयोजित कर दिल्ली के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर की चर्चा 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को दिल्ली में कानून-व्यवस्था पर एक बैठक की। इस बैठक में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली के गृह विभाग के मंत्री आशीष सूद और दिल्ली पुलिस के उच्च अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में प्रमुख रूप से महिला सुरक्षा और बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दों पर चर्चा की गई।

Feb 28, 2025 - 15:34
 18
केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने बैठक आयोजित कर दिल्ली के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर की चर्चा 
Union Minister Amit Shah held a meeting and discussed many important issues of Delhi

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को दिल्ली में कानून-व्यवस्था पर एक बैठक की। इस बैठक में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली के गृह विभाग के मंत्री आशीष सूद और दिल्ली पुलिस के उच्च अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में प्रमुख रूप से महिला सुरक्षा और बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दों पर चर्चा की गई।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक के बारे में कहा, "दिल्ली को जिन छोटे-छोटे मुद्दों ने बड़ी समस्याएं दी थीं, उनके बारे में जब भी भारत सरकार ने जानकारी मांगी, तब दिल्ली सरकार ने कभी भी सहयोग नहीं किया। बैठक में यह चर्चा की गई कि किन-किन क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है।"

महिला सुरक्षा मुद्दे पर चर्चा

महिला सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा करते हुए सीएम ने बताया कि दिल्ली में इस विषय पर प्राथमिक चर्चा की गई है और जल्द ही इस पर नीतियां बनाकर कार्य किया जाएगा। PWD से जुड़े विषयों पर भी समाधान की चर्चा हुई और राष्ट्रीय सुरक्षा व अंतर्राष्ट्रीय गैंग के दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर असर के मुद्दे पर गहन विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह से डबल इंजन की सरकार अन्य राज्यों में काम कर रही है, अब दिल्ली में भी इसका असर दिखेगा, और मासिक समीक्षा बैठक की जाएगी। दिल्ली सरकार, केंद्र सरकार के साथ मिलकर दिल्ली में बेहतर व्यवस्थाएं प्रदान करेगी।

शीला दीक्षित सरकार के बाद पहली बार होगी पहल 

शीला दीक्षित सरकार के बाद, पहली बार केंद्रीय गृह मंत्री ने दिल्ली की मुख्यमंत्री और गृह मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों के साथ दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर चर्चा की। बैठक का मुख्य उद्देश्य दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस के बीच तालमेल स्थापित करना था, ताकि कानून-व्यवस्था से संबंधित निर्णय लेने में कोई समस्या न हो।

जीरो टॉलरेंस नीति पर होगा काम 

दिल्ली में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करने की बात भी की गई थी। 22 नवंबर को, दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा की थी और अधिकारियों को निर्देशित किया था कि दिल्ली में अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए। दिल्ली में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और हर व्यक्ति को सुरक्षित महसूस करने का अधिकार होगा।

दिल्ली में चुनाव से पहले बांग्लादेशी घुसपैठियों का मुद्दा भी उठाया गया था। गृह मंत्रालय के निर्देश पर, दिल्ली पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान की और उनकी गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू की है।