हथकड़ियों में बंधे अमेरिका के अवैध प्रवासियों का वीडियो वायरल

अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप अवैध प्रवासियों को लेकर बेहद सख्त नजर आ रहे हैं। अमेरिका भारत सहित कई देशों के अवैध प्रवासियों को उनके मुल्क भेज चुका है।

Feb 19, 2025 - 16:28
 14
हथकड़ियों में बंधे अमेरिका के अवैध प्रवासियों का वीडियो वायरल
Video of illegal immigrants in America tied in handcuffs goes viral

अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप अवैध प्रवासियों को लेकर बेहद सख्त नजर आ रहे हैं। अमेरिका भारत सहित कई देशों के अवैध प्रवासियों को उनके मुल्क भेज चुका है। इस बीच व्हाइट हाउस ने हथकड़ियों में बंधे अवैध प्रवासियों का एक नया वीडियो पोस्ट किया है। व्हाइट हाउस के आधिकारिक पेज पर पोस्ट किए गए 41 सेकंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट किया जाता है। डिपोर्ट किए जाने से पहले किस तरह की तैयारी की जाती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पुलिस अधिकारी प्रवासी शख्स को हथकड़ियां लगा रहा है। 

पैरों में बेड़ियां भी-

वीडियो में डिपोर्ट किए जाने वाले शख्स का चेहरा नहीं दिखाया गया है लेकिन हाथों में हथकड़ी और पैरों में बेड़ियां नजर आ रही हैं। एयरपोर्ट पर हथकड़ियां और चेन रखी देखी जा सकती हैं। वीडियो में शख्स प्लेन में चढ़ता दिखाई दे रहा है जिसके पैरों में बेड़ियां बंधी हुई हैं। 

हम सुरक्षित नहीं-

इस दौरान, पनामा ने अमेरिका से निष्कासित किए गए करीब 300 लोगों को एक होटल में हिरासत में रखा है। अधिकारियों के अनुसार, इनमें से 40 प्रतिशत से अधिक प्रवासी अपने देश वापस लौटने के लिए स्वेच्छा से तैयार नहीं हैं। होटल के कमरों की खिड़कियों पर इन प्रवासियों ने 'मदद करें' और 'हम अपने देश में सुरक्षित नहीं हैं' जैसे संदेश लिख रखे हैं। ये प्रवासी ईरान, भारत, नेपाल, श्रीलंका, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और चीन सहित अन्य देशों से हैं।