पत्नी ने दी पति को मेरठ हत्याकांड जैसे मारने की धमकी 

मेरठ के सौरभ मर्डर केस का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि, एक बार फिर एक पत्नी ने अपने पति को धमकी दी कि वह उसकी भी मेरठ ड्रम मामले की तरह ही उसकी हत्या कर देगी।

Mar 31, 2025 - 14:58
 13
पत्नी ने दी पति को मेरठ हत्याकांड जैसे मारने की धमकी 
Wife threatened to kill husband like Meerut murder case

मेरठ के सौरभ मर्डर केस का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि, एक बार फिर एक पत्नी ने अपने पति को धमकी दी कि वह उसकी भी मेरठ ड्रम मामले की तरह ही उसकी हत्या कर देगी। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले का है, जहां एक महिला ने अपने पति को धमकी दी है कि वह मेरठ हत्याकांड की तरह ही उसे भी काट डालेगी। महिला ने अपने पति से कहा, "तुम्हें मेरठ कांड याद है ना? अगर नहीं सुधरे तो वैसे ही ड्रम में पड़े मिलोगे।" इस धमकी भरे बयान के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस मामले में दोनों पक्षों से शिकायतें मिली हैं और वर्तमान में जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

क्या है पूरा मामला-

धमकी देने वाली महिला का नाम माया मौर्य है, जो मूल रूप से झांसी की रहने वाली है और अब गोंडा में अपने पति के साथ रह रही है। उसके पति धर्मेंद्र कुशवाहा जल निगम में जूनियर इंजीनियर (जेई) के पद पर कार्यरत हैं। धर्मेंद्र ने माया मौर्य और उसके प्रेमी नीरज मौर्य पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

धर्मेंद्र कुशवाहा ने बताया कि उसने 2016 में बस्ती जिले की माया मौर्य से प्रेम विवाह किया था। बेटी के जन्म के बाद उसने माया के नाम पर कई वाहन खरीदे और उनकी किस्तों का भुगतान किया। 2022 में उसने माया के नाम से एक जमीन खरीदी और मकान निर्माण का ठेका उसके रिश्तेदार नीरज मौर्य को दिया।

इस दौरान माया और नीरज के बीच संबंध और गहरे हो गए। कोविड-19 महामारी के दौरान नीरज की पत्नी के निधन के बाद यह रिश्ता और भी मजबूत हो गया। धर्मेंद्र ने दावा किया कि उसने 7 जुलाई 2024 को माया और नीरज को एक आपत्तिजनक स्थिति में देखा। विरोध करने पर उसकी पिटाई की गई और माया घर छोड़कर चली गई।

बाद में, 25 अगस्त 2024 को माया नीरज के साथ घर लौटी और जबरन ताला तोड़कर अंदर घुस गई। उसने 15 ग्राम सोने की चेन और नकदी लेकर फरार हो गई। इस घटना की शिकायत धर्मेंद्र ने 1 सितंबर 2024 को पुलिस में दर्ज कराई थी।