10 जनवरी को मनाया जाएगा विश्व हिन्दी दिवस
हिन्दी भाषा की खूबसूरती और महत्वता को बताने के उद्देश्य से हर वर्ष 10 जनवरी के दिन विश्व हिन्दी दिवस मनाया जाता है।

हिन्दी भाषा की खूबसूरती और महत्वता को बताने के उद्देश्य से हर वर्ष 10 जनवरी के दिन विश्व हिन्दी दिवस मनाया जाता है। दुनिया भर में हिन्दी भाषा के काफी कद्रदान है। अपनी बात को भाव के साथ समझाने के लिए हिन्दी सर्वश्रेष्ठ माध्यम है। हर भारतीय कितना भी पढ़ लिख जाए, अंग्रेजी में पारंगत भी क्यों न हासिल कर लें, लेकिन जब वो सोता है और सपने देखता है तो वे सपने हिन्दी में ही होते हैं। इस भाषा की खूबसूरती ही इसे अन्य भाषाओं से अलग करती है।
10 जनवरी के दिन हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन हिन्दी भाषी लोगों के सम्मान करने का दिन है। साहित्यकारों के इस भाषा को विशेष बनाने के लिए दिए योगदान को याद करने का दिन है। भाषा को सरल और सहज बनाकर युवा पीढ़ी तक इसके महत्व को पहुंचाने के लिए यह दिन बेहद खास है। इस दिन कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। जिससे इस भाषा का प्रचार-प्रसार हो और इसे हर उम्र के बीच लोकप्रियता मिले।
ऐसा है इसका इतिहास
1949 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में पहली बार हिन्दी बोली गई थी। 2006 में देश के तत्कालीन प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने पहला विश्व हिंदी दिवस मनाया था। तभी से 10 जनवरी को विश्व हिन्दी दिवस मनाया जाने लगा। इस दिन पर विशेष कार्यक्रम आयोजित कर इसे जन-जन तक पहुंचाने का उद्देश्य हम सभी के लिए गौरव का विषय है।